जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार से गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री इस दो दिवसीय दौरे पर दावणगेरे और देवनहल्ली में रोड शो करेंगे। देवहल्ली 18वीं सदी में मैसूरू के शासक रहे टीपू सुलतान की जन्मस्थली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली लौटने से पहले, वह एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।