Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जी-20 समिट से पहले अमिताभ कांत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सतत विकास लक्ष्यों…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को अमिताभ कांत ने G20 समिट से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत के साथ वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ और G 20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला भी मौजूद रहे।

इस दौरान अमिताभ कांत ने कहा कि भारत में G 20 शिखर सम्मेलन में 29 विशेष आमंत्रित देशों और 11 अंतराष्ट्रीय संस्थाओं ने हिस्सा लिया है। हमने इस अवसर का उपयोग करते हुए बैठकों को भारत के 60 शहरों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की। उन्होंने आगे बताया कि जब G 20 दूसरे देशों में आयोजित हुआ तो वह देश के अधिकतम 2 शहरों में आयोजित होता था लेकिन भारत ने इसे 60 शहरों में आयोजित किया।

अफ़्रीकी संघ को शामिल करने पर अमिताभ कांत ने कहा प्रधानमंत्री जो ग्लोबल साउथ में बहुत विश्वास रखते हैं, उन्होंने सभी नेताओं को लिखा था और बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और औपचारिक रूप से यह शिखर सम्मेलन से पहले आएगा।

भारत के जी 20 अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में G 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि हमारे लिए प्रमुख प्राथमिकता सतत विकास लक्ष्यों को गति देना था क्योंकि 169 एसडीजी में से केवल 12 ही पटरी पर हैं और हम तय समय से काफी पीछे हैं। हम 2030 एक्शन पॉइंट के मध्य में हैं। लेकिन हम बहुत पीछे हैं, इसलिए एसडीजी में तेजी लाना, सीखने के परिणामों में सुधार, स्वस्थ परिणाम, पोषण ये सभी भारत की अध्यक्षता के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img