Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एएमयू के कुलपति का चमका सितारा, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी सरकार ने भाजपा कोटे से एमएलसी के लिए छह नाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास भेजा है। इनमें एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के साथ भाजपा के पूर्व ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्रा, अंबेडकर महासभा के लालजी प्रसाद निर्मल, अधिवक्ता रामसुभग राजभर, काशी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा का नाम शामिल है।

माना जा रहा है कि प्रो तारिक मंसूर की भाजपा नेताओं से नजदीकी का फायदा एमएलसी के लिए प्रस्ताव में मिला है। तारिक मंसूर एएमयू में छात्र रहे, फिर वहीं प्रोफेसर बने और फिर कुलपति रहे।

तारिक मंसूर एएमयू में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। तारिक मंसूर के पुन: एएमयू के वीसी बनने या किसी प्रदेश का राज्यपाल बनने की चर्चा थी, पर भाजपा ने उन्हें एमएलसी बनाने पर मुहर लगा दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img