Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

अमूल कुमार का खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ चयन

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: अमूल कुमार अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी किरतपुर खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। इन्होंने इस पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार का बल्कि किरतपुर का नाम भी रोशन किया है।

बता दें कि वर्तमान में अमूल कुमार प्राथमिक अध्यापक के रूप में जनपद मुरादाबाद में नियुक्त है। इनके माता और पिता किरतपुर में रहते हैं तथा अमूल कुमार अत्यंत साधारण परिवार से हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत साधारण होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे रहे। जिसका परिणाम अब जाकर खंड शिक्षा अधिकारी बनने के बाद उन्हें प्राप्त हुआ है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान के आशीर्वाद तथा अपने परिजनों के विश्वास को दिया है। उन्होंने इसमें बड़ा हाथ अपने गुरु तथा वर्तमान में असिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर मनोज कुमार को दिया है और कहा कि उनकी प्रेरणा से कभी निराश नहीं हुआ। अमूल कुमार की सफलता से इनके मित्रों व परिवार में खुशी का माहौल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img