Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कोविड-19 कोरोना काल में जहां शासन-प्रशासन तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आम नागरिकों की सहायता के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा भी इस कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी मदद के लिए भी इनके द्वारा राशन व भोजन की व्यवस्था कराई गई है।

राजपूताना स्थित कैंप कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना योद्धा सम्मान प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी सेवाओं को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोरोना महामारी के दौरान जो सेवाएं नागरिकों को प्रदान की है वह प्रशंसनीय है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कविता पटवाल, सुनीता कुकरेती, अनीता रावत, हेमलता, वीना चमोला तथा संगीता नेगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img