Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

डांट से क्षुब्ध बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

  • किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव का है मामला

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह शव गमगीन माहौल में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया। राधना निवासी शमशाद ने मंगलवार शाम किसी बात को लेकर बेटे मुहम्मद अहमद (20) के साथ डांट फटकार कर दी। जिससे क्षुब्ध शमशाद ने देर शाम स्वयं को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस दुस्साहसिक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पिता ने शमशाद को कोई काम कराया था। जिसमें घाटा हो गया। पिता ने डांटा तो बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

15 14

गृह-क्लेश में श्रमिक ने लगाई फांसी

भावनपुर: थाना के जयभीमनगर निवासी रिंकी, पत्नी बरखा, बेटी वंशिका और पांच माह के बेटे के साथ रहता था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को गृह-क्लेश के चलते रिंकी ने कमरे लगे पंखे से लटककर आत्म हत्या कर ली। सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो पति को फांसी पर लटका देखकर चीख निकल गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस संबंध में एसओ भावनपुर संजय द्विवेदी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बहसूमा: कस्बे में बुधवार की शाम युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
बुधवार शाम को कस्बा बहसूमा निवासी लोकेश (22) पुत्र अत्रे कस्बे के समीप स्थित श्मशान घाट में जामुन के पेड़ से लटका मिला, शौच के लिए गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता व भाई ने युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजन की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पिता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं। वहीं, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

परिजनों में मचा कोहराम

जैसे ही घटना का पता युवक के परिजनों को लगा तो घर में कोहराम मच गया। युवक के माता-पिता व उसके भाई बहन की रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img