Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अन्नदाता सड़कों पर, सुध लेने का तैयार नही सरकार

  • बढ़ापुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। अन्नदाता किसान सड़क में खुले आसमान के नीचे पड़ा है और उनकी कोई सुध लेने वाला नही है। देश बहुत खराब दौर से गुजर रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया।

कांग्रेस कमेटी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभिायान चलाकर पार्टी की रीति-नीति को जनता के बीच रखा जा रहा है। बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी स्थित मदरसा काशिफुल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि देश व प्रदेश में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में लोग बेरोजगार हो रहे है और युवाओं को काम नही मिल रहा है।

33 19

सत्ता के नशे में चूर सरकार देश को अंबानी व अडानी के हाथों बेचने को तैयार है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार एक होकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर इतना मजबूत बनाओ कि आने वाले चुनाव में देश को भाजपा से मुक्ति दिलाई जा सके।

उन्होने कार्यकर्ताओं से युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान एडवोकेट, बढ़ापुर नगराध्यक्ष फरीद अहमद खान एडवोकेट, अरशद जावेद एडवोकेट, सचिन कुमार, बहादुर कश्यप, हाजी फरहतुल्ला खान, नरेंद्र कुमार, शहजाद खान, शकील कुरैशी, रफीक कुरैशी आदि जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में विशाल कुमार, अख़्तर खान फलक, इस्माईल तुर्क, रजाअली परवेज, अरशद जावेद, फिरासत हुसैन व मोहम्मद आरिफ खान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img