Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Karan Johar: करण जौहर की नई वेब सीरीज ‘Do You Wanna Partner’ का ऐलान, 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी नई वेब सीरीज की घोषणा कर दी है। इस सीरीज का पहला पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में बॉलीवुड अभिनेत्रियां तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

इंस्टाग्राम पर पहला पोस्टर किया साझा

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी नई वेब सीरीज ‘Do You Wanna Partner’ की घोषणा कर दी है। करण ने आज अपने इंस्टाग्राम पर इसका पहला पोस्टर साझा किया, जिसमें लीड एक्ट्रेसेस तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों अभिनेत्रियां स्टाइलिश चश्मा लगाए हुए दिखाई दे रही हैं, जो सीरीज के टोन को मजेदार और यूथफुल बनाता है। करण जौहर ने इसके साथ रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। यह नई सीरीज 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है।

ये सितारे भी आ सकते हैं ​फिल्म में नजर

हालांकि, अभी तक सीरीज के बारे में और जानकारी तो सामने नहीं आई है और न ही इसकी कास्ट का पता चला है। लेकिन करण जौहर ने अपनी पोस्ट में तमन्ना और डायना के अलावा नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नीरज काबी और रणविजय जैसे सितारों को भी मेंशन किया है। जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये सितारे भी सीरीज का प्रमुख हिस्सा हो सकते हैं।नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी नई वेब सीरीज की घोषणा कर दी है। इस सीरीज का पहला पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में बॉलीवुड अभिनेत्रियां तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

इंस्टाग्राम पर पहला पोस्टर किया साझा

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी नई वेब सीरीज ‘Do You Wanna Partner’ की घोषणा कर दी है। करण ने आज अपने इंस्टाग्राम पर इसका पहला पोस्टर साझा किया, जिसमें लीड एक्ट्रेसेस तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों अभिनेत्रियां स्टाइलिश चश्मा लगाए हुए दिखाई दे रही हैं, जो सीरीज के टोन को मजेदार और यूथफुल बनाता है। करण जौहर ने इसके साथ रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। यह नई सीरीज 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है।

ये सितारे भी आ सकते हैं नजर

हालांकि, अभी तक सीरीज के बारे में और जानकारी तो सामने नहीं आई है और न ही इसकी कास्ट का पता चला है। लेकिन करण जौहर ने अपनी पोस्ट में तमन्ना और डायना के अलावा नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नीरज काबी और रणविजय जैसे सितारों को भी मेंशन किया है। जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये सितारे भी सीरीज का प्रमुख हिस्सा हो सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img