Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

वेस्ट बंगाल में एक और मॉडल ने की आत्महत्या!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बंगाल में मौत का चौथा मामला सामने आया है। कस्बा के बेदियाडांगा में एक 18 वर्षीय मॉडल ने अपने कमरे के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 मई को मॉडल सरस्वती दास को उनकी नानी ने लगभग 2 बजे फांसी पर लटका देखा था। जिसके बाद नानी ने रिश्तेदार की मदद से सरस्वती की डेडबॉडी को नीचे उतारा और सीएनएमसी अस्पताल लेकर गईं। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरस्वती की मौत हो चुकी थी।

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह सुसाइड का मामला नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुसाइड नोट नहीं लगा है। बता दें कि सरस्वती की मामी ने पुलिस को फोन करके अपनी भांजी की डेडबॉडी बेडरूम के पंखे से लटकने की जानकारी दी थी।

मामी ने बताया कि 29 मई को सरस्वती अपनी नानी के साथ अपने बेडरूम में सोने गई थी। रात को करीब 1.30-2 बजे जब सरस्वती की नानी वॉशरूम से वापस आईं, तब उन्हें सरस्वती कमरे में कहीं नजर नहीं आई। जब वह दूसरे कमरे में सरस्वती को ढूंढने गईं, तब उन्हें सरस्वती की बॉडी पंखे से लटकी मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img