Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

एमडीए में एंटी करप्शन की छापेमारी, रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज शनिवार को एंटी करप्शन की टीम ने मेरठ विकास प्राधिकरण में छापेमारी कर महिला क्लर्क अनीता शर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 5000 रूपये कैश बरामद हुआ है। मामला लोहिया नगर योजना से संबंधित भूखंड के नामांतरण का था।

बता दें कि एमडीए की लिपिक अनिता शर्मा पत्नी स्व. हरीश शर्मा गंगानगर, मेरठ की निवासी बताई जा रही है। अधिवक्ता राहुल भड़ाना पुत्र सुरेंद्र भड़ाना निवासी ग्राम जुर्रानपुर थाना परतापुर की शिकायत पर कार्यवाही हुई है।

मेरठ विकास प्राधिकरण में रजिस्ट्री नामांतरण को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने छापेमारी की है। मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव चंद्रपाल सिंह तिवारी ने बताया कि अनीता शर्मा लोहिया नगर योजना की क्लर्क थीं। एंटी करप्शन की टीम ने महिला क्लर्क को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले गई है जहां उनसे पूछताछ जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img