Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

असामाजिक तत्वों ने मंदिर से लाउडस्पीकर किया चोरी

  • आक्रोशित लोगों का हंगामा पुलिस ने दोबारा लाउडस्पीकर लगवाया

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: खड़ौली गांव स्थित बालाजी धाम मंदिर के लाउडस्पीकर को चोरी कर लिया गया। इसके बाद हिंदू संगठनों में और मंदिर की देखरेख करने वाले डा विजय कश्यप में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा को भी लगी और वह मौके पर पहुंचे।

लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर शोभापुर चौकी इंचार्ज सरजेस यादव मौके पर पहुंचे। तब डा विजय कश्यप ने बताया कि यह हमारे पूर्वजों द्वारा बनाया गया। पौराणिक मंदिर है, दो दिन पूर्व एक विशेष समुदाय के महिला यहां पर आई और कहा कि लाउडस्पीकर यहां मत बजाओ।

यहां पर हमारा धार्मिक स्थल बना हुआ है। इसके बाद शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने लाउडस्पीकर को चोरी कर लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। डा विजय कश्यप ने बताया कि वह इस मंदिर की देखरेख करते हैं। उनके पूर्वजों द्वारा यह मंदिर पांच छह दशक पूर्व से भी अधिक समय में बनाया गया था।

यहां से लाउडस्पीकर चोरी लिया गया है। जिस कारण लोगों में आक्रोश है। इस पर भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा लोगों के बीच पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर पुलिस से शिकायत की। शोभापुर चौकी इंचार्ज सरजेश कुमार यादव ने अपने सामने लाउडस्पीकर को वहीं पर लगवाया।

जिसके बाद लोगों कुछ आक्रोश कम हुआ। डा विजय कश्यप और भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा का कहना है कि यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य बात नहीं थी, लेकिन शांति बनाए रखना सामाजिक लोगों का दायित्व बनता है।

इसलिए अभी मामले को शांत किया जा रहा है, लेकिन इस तरह की घटना दोबारा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डा विजय कश्यप, देवेंद्र सैनी, कप्तान सिंह, सर्वेश उपाध्याय, कुलदीप कश्यप और मनोज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img