Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

अनुज हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी व परिवार की वापसी न होने पर आंदोलन करेगी हिन्दू संघर्ष समिति

  • दवा व्यापारियों ने मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख का मुआवजा देने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हिंदू संघर्ष समिति ने मोरना के दवा व्यापारी की दुखद हत्या का खुलासा न होने पर प्रशासन के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर घटना का खुलासा तथा हत्यारों की गिरफ्तारी व पलायन करने वाले पीड़ित परिवार की घर वापसी न हुई तो हिंदू संघर्ष समिति प्रदर्शन करने पर विवश होगी।

बैठक में मनीष चौधरी, अमित गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, हरीश पालीवाल, देशराज चौहान, पवन मित्तल, ऋषभ जैन, सीताराम त्यागी, पिंटू गुर्जर व पंकज त्यागी आदि रहे।

उधर, दवा व्यापारियों ने मोरना में मृतक अनुज कर्णवाल के परिवार लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मिला और अनुज कर्णवाल स्वामी कर्णवाल मैडिकल स्टोर मोरना के हत्यारो को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करवा कर कडी से कडी सजा दिलवाने की मांग की।

33 14 e1600866507356

उन्होंने कहा कि मृतक अनुज कर्णवाल के दो पुत्रियां है जो कि कक्षा 7 एवं कक्षा 11 में पढ़ती है । मृतक के मैडिकल स्टोर का संचालन करके परिवार का पालन पोषण करने वाला घर में कोई नहीं है।

दोनों बेटियों की शिक्षा एवं पालन पोषण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष कम से कम 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संयोजक प्रमोद मित्तल, चेयरमैन श्रीमोहन तायल, अध्यक्ष सुभाष चौहान, महामंत्री जय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, संगठन मंत्री राजेश जुनेजा, डाॅ आरके गुप्ता, दिव्य प्रताप सोलंकी सदस्य उद्योग बन्धु समिति (उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड), सचिन त्यागी, सर्व ब्राहमण महासभा अध्यक्ष, अमित वत्स, सुबोध जैन, मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img