Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Deepika Padukone: अनुराग बसु ने किया दीपिका का समर्थन, 8 घंटे शिफ्ट वाले मामले पर दी स्पष्ट राय

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर चल रही बहस दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। इस मुद्दे की शुरुआत तब हुई जब दीपिका पादुकोण ने फिल्म सेट्स पर 8 घंटे की काम की शिफ्ट की मांग रखी। उनका यह बयान तेजी से वायरल हुआ और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया और विक्रांत मैसी जैसे नाम शामिल हैं। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु ने भी अपनी राय दी है।

अनुराग बसु से पूछा सवाल

बता दें कि, दीपिका के 8 घंटे काम की शिफ्ट की मांग को लेकर जब अनुराग बसु से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं भी लंबे समय तक काम करने में रुचि नहीं रखता। मेरे कलाकार कभी भी काम के तनाव या लंबे घंटों की शिकायत नहीं करते। इसलिए मैं पूरी तरह से दीपिका के इस बयान से सहमत हूं। ये एक फिल्म है और मैं अपने कलाकारों को काम के दौरान कभी भी शिकायत करने का मौका नहीं देता।’

‘मैं चाहता हूं कि मेरे कलाकार सेट पर खुश रहें’

अनुराग ने अपने काम करने के ढंग के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं चाहता हूं कि मेरे कलाकार सेट पर खुश रहें और अपने किरदार को अच्छे से समझें। इसलिए मैं उन्हें शूटिंग से पहले ज्यादा जानकारी नहीं देता, ताकि वो अपने किरदार को स्वाभाविक रूप से खोज सकें। ये तरीका मुझे हमेशा सही लगा है।’ अनुराग का मानना है कि सेट पर खुश रहने से अभिनेता-अभिनेत्रियों की एक्टिंग में भी निखार आता है।

संदीप रेड्डी वांगा से दीपिका का विवाद

दीपिका पादुकोण की ‘स्पिरिट’ फिल्म को लेकर हाल ही में काफी चर्चा हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ दीपिका के कथित विवाद के बाद ये कयास लगाए गए थे कि दीपिका ने शूटिंग के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट, फिल्म के मुनाफे में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग्स न देने की मांग की थी। इन मांगों से असहमत निर्देशक ने बाद में दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया।

‘मेट्रो इन दिनो’ में हैं ये सितारे

वहीं, अनुराग बसु इस वक्त अपनी हालिया फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनो’ के प्रमोशन्स में बिजी हैं। ये फिल्म बासु की 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है। फिल्म में अनूपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, और फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, और कोलकाता जैसे शहरों के बैकग्राउंड में चार कपल्स के रिश्तों में आई उलझन को दिखाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img