नमस्कार, दैैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निशानची’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। अनुराग ने भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की। जिनके साथ बातचीत के दौरान अनुराग ने अपनी सिनेमा पसंद पर भी चर्चा की।
‘मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करूंगा’
अनुराग कश्यप से पूछा गया कि क्या वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाना पसंद करेंगे। इस पर कश्यप ने ना में जवाब दिया। बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करूंगा, क्योंकि वह पहले से ही बहुत लोगों के लिए हीरो हैं। कई बच्चों के हीरो हैं। अगर मैं कोई बायोपिक बनाऊंगा तो मैं कोई कठिन विषय चुनूंगा।’
विराट कोहली के बारे में कहा
अनुराग कश्यप ने विराट कोहली के बारे में कहा ‘वह बहुत खूबसूरत इंसान हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरीके से जानता हूं। वह बहुत प्रमाणिक इंसान भी हैं। वह बहुत भावुक हैं। वह अविश्वसनीय इंसान हैं।’
आलिया भट्ट की इसलिए की तारीफ
निर्देशक ने आलिया भट्ट की इसलिए तारीफ की कि वह अपनी शर्तों पर जीती हैं। बॉलीवुड में महिलाओं को शादी के बाद या मां बनने के बाद अलग तरह से देखा जाता है। उन्होंने कहा ‘उन्होंने (आलिया भट्ट) इंडस्ट्री पर इतने वर्षों से जो कर्ज था उसके बारे में कहा ‘भाड़ में जाए।’ क्योंकि वह आगे बढ़ गईं। वह जिंदगी को उस तरह से जीती हैं जिस तरह से वह चाहती हैं। वह अभिनय करती हैं। उनकी वजह से कई लोगों को साहस मिला है। उन्होंने कई धारणाओं को तोड़ा है। वह बेहतरीन अदाकारा हैं। मैं उन्हें इसके लिए सलाम करता हूं।’
‘निशानची’ के बारे में
अनुराग कश्यप अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निशानची’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की कहानी 2000 के दशक की है। फिल्म से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे डेब्यू कर रहे हैं। वह फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। ‘निशानची’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रलीज होगी।

