Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Parliament E-Cigarette Row: अनुराग ठाकुर का आरोप, लोकसभा में TMC सांसद ने ई-सिगरेट पी, स्पीकर ने जांच का दिया आश्वासन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद पर गंभीर आरोप लगाया कि वे संसद में ई-सिगरेट पी रहे हैं, जबकि पूरे देश में इसके प्रयोग पर प्रतिबंध है। ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराने की मांग की। स्पीकर ने आश्वासन दिया कि संसदीय नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए समुचित जांच कराई जाएगी।

क्या TMC सांसद ने ई-सिगरेट पी?

हिमाचल प्रदेश से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, लेकिन संसद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद द्वारा ई-सिगरेट पी जाने की जानकारी उन्हें मिली है। ठाकुर के इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसदीय नियमावली के तहत इस घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संसद की मर्यादा और नियमों का उल्लंघन किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कब और क्या हुआ लोकसभा में?

अनुराग ठाकुर ने दोपहर करीब 11.27 बजे प्रश्न पूछा। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री सीआर पाटिल से पूछा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने तटीयकरण के लिए कितना फंड आवंटित किया? इसके बाद उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से सदन की व्यवस्था से जुड़ा सवाल किया। ठाकुर को बिरला ने बताया कि कोई भी सदस्य स्पीकर से सवाल नहीं, अपील कर सकता है। इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि वे सवाल नहीं कर रहे, आग्रह करना चाहते हैं।

क्या बोले स्पीकर ओम बिरला?

ठाकुर ने कहा, देशभर में ई-सिगरेट बैन हो चुकी है। क्या सदन में इसकी अनुमति दी गई है? टीएमसी के सांसद कई दिनों से लगातार बैठकर पी रहे हैं। इसकी जांच करानी चाहिए। भाजपा सांसद की गंभीर आपत्ति पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘मैं सभी माननीय सदस्यों से पुन: आग्रह करता हूं। हमें संसदीय परंपराओं और नियमों का अनुपालन करना चाहिए। कोई भी माननीय सदस्य ऐसा कोई विषय लेकर आएगा को निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img