Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एआरएम एकेडमी के निशानेबाजों ने नोएडा में जीते पदक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली नोएडा में आयोजित 43वीं स्टेट चैम्पियनशिप में एआरएम शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। एकेडमी में पर पहुंचने पर निशानेबाजों का स्वागत किया गया।

शामली के अस्पताल रोड स्थित एआरएम शूटिंग एकेडमी की संचालिका हिमाली मित्तल ने बताया कि 26 फरवरी से 6 मार्च तक नोएडा में 43वीं स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें एकेडमी की काजल सैनी ने अपने वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

आशु ने 382 का स्कोर हासिल किया। अंशुल, प्रशांत, वंश पंवार, वंश चौधरी, विक्की, विशाल, विवेक ने प्रथम स्टेट खेला और नोर्थ जोन के लिए क्वालीफाइ किया। हिमाली मित्तल ने बताया कि कोरोना के चलते सभी निशानेबाज अपना अभ्यास नहीं कर सके थे बावजूद इसके उन्होंने अपने कठिन परिश्रम व आत्मविश्वास से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर एकेडमी का नाम रोशन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img