Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सुरक्षा के लिए व्यापारियों को दिए शस्त्र लाइसेंस

  • मेरठ में अमन जैन के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए राज्यमंत्री से मिले वैश्य समाज के लोग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों के सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने व मेरठ में सर्राफ व्यापारी अमन जैन के परिजनों की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुजफ्फरनगर उनके आवास पर न्याय की गुहार लगाने के लिए गया।

अभिमन्यु गुप्ता ने राज्यमंत्री को अवगत कराया की मृतक अमन जैन के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है और उनकी माता रीड की हड्डी की बीमारी से ढाई साल से बिस्तर पर है उनके इलाज के लिए सरकार से मदद की प्रार्थना की। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा करने के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने, बाजारों में पुलिस गश्त कराने व सर्राफ व्यापारी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जा चुका है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री प्रमोद मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री पंकज गुप्ता, सोनू जैन, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img