Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

तीन अंडरपास और ओवरब्रिज को सेना का ग्रीन सिग्नल

  • शीघ्र इस योजना पर कार्य शुरू करने के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट क्षेत्र में स्थित चार रेलवे फाटक बंद होने से परेशानी उठाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। शीघ्र उन्हें फाटक बंद होने की समस्या से निजात मिलने वाली है। लोगों को फाटक पर रुकने से निजात मिलेगी। रेलवे तीन रेलवे फाटक के नीचे से अंडरपास और एक रेलवे फाटक के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण करेगा। इसके लिए सेना ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है। शीघ्र इस योजना पर कार्य शुरू करने के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

छावनी क्षेत्र में फाजलपुर में रेलवे फाटक नंबर-27, आर्मी गोल्फ कोर्स के पास स्थित रेलवे फाटक नंबर-28, कासमपुर स्थित रेलवे फाटक नंबर-29 और शराब फैक्ट्री के पास स्थित फाटक नंबर-29ए मैनुअल आपरेटेड हैं। यहां यात्री ट्रेन या माल गाड़ी या खाली इंजन के गुजरने पर फाटकों को बंद किया जाता है। इस दौरान लोग परेशान होते हैं। कई बार लगातार दो या तीनों ट्रेनों के चंद मिनटों में गुजरने को लेकर फाटकों को 10-15 मिनट तक बंद करना पड़ता है। इस दौरान लोग हलकान होते हैं।

कई बार फाटक खुलवाने के लिए लोग फाटक पर ड्यूटी करने वाले गेट मैन से अभद्र व्यवहार करते हैं। लोग हंगामा भी करते हैं। कुछ लोग गेटमैन के साथ मारपीट भी करते हैं। कुछ लोग दुपहिया वाहन ट्रेन आने के दौरान बैरियर के नीचे से निकालकर रेलवे लाइन पार करते हैं। ऐसे में लोग ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। ट्रेन की चपेट में आकर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और फाटक बंद होने के दौरान लोगों को होने वाली परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए रेलवे द्वारा फाटकों के नीचे अंडरपास या रेलवे लाइन के ऊपर से ओवरब्रिज बना रहा है।

रेलवे ने न्यू गाजियाबाद से टपरी सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर मेरठ कैंट क्षेत्र में तीन रेलवे फाटकों के नीचे अंडरपास बनाने और कासमपुर स्थित शराब फैक्ट्री के पास स्थित रेलवे फाटक के ऊपर से ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार करके रेलवे मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय से इस प्रस्ताव को ग्रीन सिग्नल मिल गया था। क्योंकि उक्त फाटक सेना के क्षेत्र में आते हैं, इसलिए सेना से एनओसी मांगी गई।

करीब छह माह बाद सेना से रेलवे को एनओसी मिल गई। शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और फिर निर्माण शुरू किया जाएगा। सिटी स्टेशन के अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि कैंट क्षेत्र के रेलवे फाटकों के नीचे अंडरपास बनाने या फाटक के ऊपर से ओवरब्रिज बनाने के लिए सेना ने एनओसी जारी कर दी है। शीघ्र टेंडर की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।

किस फाटक पर क्या कार्य किया जाएगा

  • फाटक नंबर-27 फाजलपुर के नीचे अंडरपास का निर्माण
  • फाटक नंबर-28 गोल्फ कोर्स के नीचे अंडरपास का निर्माण
  • फाटक नंबर-29 स्पेशल कासमपुर के नीचे अंडरपास का निर्माण
  • फाटक नंबर-29ए शराब फाटक के नीचे अंडरपास का निर्माण
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img