- बाबरी में वोटरों को लुभाने को परोसी जा रही थी शराब
जनवाणी संवाददाता |
बाबरी/शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए परोसी जा रही शराब की 21 बोतलों के साथ पुलिस ने सेना के हेड कांस्टेबल के गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेश पर आगामी त्यौहारों एवं पंचायत चुनाव शांति पूर्ण कराए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को बाबरी पुलिस ने एक सूचना पर ग्राम कांजरहेडी से 21 बोतल अंग्रेजी शराब सहित एक फौजी नीरज कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव कांजरहेडी थाना बाबरी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी नीरज कुमार ने बताया कि वह आर्मी पुलिस में जोशीमठ में तैनात है जो करीब 20 दिन पहले अवकाश पर अपने गांव में आया था। गिरफ्तार फौजी से बरामद शराब की बोतल जोकि अलग-अलग मार्का की हैं, उन्हें वह आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्वयं की पत्नी के चुनाव में प्रत्याशी होने के दृष्टिगत मतदाताओं को लुभाने के लिए लाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है।

