जनवाणी संवाददाता |
रामपुर मनिहारान: कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा के निर्देशानुसार वांछितों/वारंटियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी राजेश कुमार एवं सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुण्डीर के नेतृत्व ने कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार द्वारा गठित टीम में शामिल एसआई राजवीर सिंह,एसआई महेश चंद ने कॉन्स्टेबल सुरजीत व दीपक को साथ लेकर वांछित चल रहे वारंटी किरतपाल,कुलबीर व मांगेराम पुत्रगण विशम्बर व निवासीगण गांव घसोती थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार किया है।
वही एक अन्य मामले में वांछित चल रहे वारंटी लोकेश पुत्र मुला सिंह निवासी गांव जगरौली थाना रामपुर मनिहारान को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर सभी को जेल भेजा गया।

