जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने शराब पकड़ने के लिए अभियान चलाया।इसी के तहत पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों से चार व्यक्तियों को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़कर उनका चालान कर दिया है।
ग्राम नन्हेड़ा निवासी पंकज पुत्र रेवती सिंह व तिरमल पुत्र रेवती सिंह कच्ची शराब बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया उनके पास से अ10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा ग्राम तरकोला के मोड़ से ग्राम मंडोरा विप निवासी लखविंदर सिंह पुत्र टीकम सिंह व ग्राम ढूंढाखेड़ी निवासी चमन सिंह को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने पकड़ लिया।
दोनों आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिसकर्मी अमजद खान प्रदीप की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि अवैध शराब बेचने व बनाने की सूचना लगातार मिलने पर पुलिस टीम को भेजकर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। तथा संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उनके चालान किए गए हैं।

