- नामचर्चा में की रामनाम की भक्ति
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: कोविड -19 के चलते एक वर्ष बाद डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में रविवार को नामचर्चा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी में श्रद्धालुओं ने पहुचंकर उत्साहित होकर रामनाम की भक्ति की।
नामचर्चा में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचे। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं का सेवादारों ने थर्मल स्क्रीन कर सेनेट्राइज व मास्क वितरण कर सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए सत्संग पंडाल में बैठाया । ब्लॉक भंगीदास डॉ. अनिल सौलंकी इंसान के संचालन में हुई नामचर्चा में कविराज जसविंदर, सुधीर, महेश, कवरपाल, सोनू, ओमबीर, अमित आदि के द्वारा मधुर वाणी से रामनाम के भजनों का गुणगान किया गया तथा श्रद्धालुओ को संत गुरमीत राम रहीम इंसान के स्क्रीन के माध्यम से रिकोर्डिड वचन सुनवाए गए।

नाम चर्चा के पश्चात भंडारे में सभी को लंगर ( भोजन ) कराया गया। यूपी के 45 मेंबर रामकुमार इंसान, महेंद्र, सतीश,सोनू,सतपाल त्यागी,पवन फोजी, सीमा, ऊषा, सरोज, राजेश, अनिरुद्ध ने व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा। ट्रैफिक समिति के सेवादारो ने ट्रैफिक को लाइनों में सुचारू रूप से व्यवस्था कराई।

