- क्लब की ओर से कई शिक्षकों को किया गया सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल के अध्यक्ष स्थापन समारोह में क्लब के लिए अरुण मित्तल अध्यक्ष व सचिव शेल गोयल सचिव चुने गए। इस मौके पर पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कई शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
जैन धर्मशाला में आयोजित रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल के अधिष्ठापन समारोह में मंडल अध्यक्ष मनीष शारदा ने क्लब द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष राकेश गुलाटी ने विगत वर्ष रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा किए गए कार्यों के बारे में आख्या रखी।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण मित्तल व सचिव सेल गोयल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंडल अध्यक्ष मनीष शारदा ने कहा कि इस समय विश्व कोरोनावायरस से जूझ रहा है।इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए सतर्कता बरतनी आवश्यक है। क्लब की ओर से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को गिलोय के पौधे भेंट कर गए क्लब की और से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 14 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वीवेक कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीप्ति डिमरी प्रांशु सिंह ने शिक्षा की दिशा और दशा पर विस्तार से चर्चा की तथा समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को आवश्यक बताया इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक सुमन चौधरी, एसके मित्तल ,प्रवीण कुमार, रमेश गोयल, नागेंद्र सिंह, डॉ अशोक चौधरी, नमन गुप्ता, रोहन चौधरी, रजनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

