नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज रविवार को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली हो रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा रैली के आयोजन स्थल उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे: अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ। 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा।
चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया।


