Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

Delhi News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, भाजपा पर लगाया ये आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर मख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। इस दौरान केजरीवाल ने लिखा है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही है और इस आंधी में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। अपनी हार सामने देख अमित शाह और बीजेपी बौखला गए हैं और इन्होंने दिल्ली में गुंडागर्दी मचा दी है। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दे दिए हैं कि भाजपा के गुंडों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा।

पूरी दिल्ली भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होगी

लोगों से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप लोग दिल्ली में कहीं भी गुंडागर्दी होते हुए देखें, उसका आप लोग वीडियो बना लें लेकिन इस दौरान खुद को सुरक्षित रखें। इसके बाद आप लोग उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें। अब पूरी दिल्ली भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img