Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

उमेश कुमार उपाध्यक्ष व अरविंद कुमार बने कोषाध्यक्ष

  • केएम इंटर कॉलेज में नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: केएम इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उमेश कुमार गोयल को उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह प्रबंधक एसडीएम, गोविंद शरण गुप्ता उप प्रबंधक, अरविंद कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से कालेज व छात्र हित में कार्य करने का आवाहन किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने कहा कि वर्तमान समय में कॉलेज का शैक्षिक स्तर काफी नीचे गिर गया है। प्रबंध समिति को इसमें परिश्रम कर कॉलेज की उन्नति के लिए शैक्षिक स्तर को मजबूत करना चाहिए। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षाओं में भी छात्र कोई प्रगति नहीं कर रहे हैं।

जबकि इसी कॉलेज के छात्र पढ़कर उच्च पदों पर आसीन है। लेकिन प्रबंध समिति के ढुलमुल रवैया के चलते कॉलेज अपनी साख को बचाने में नाकाम साबित हो रहा है। प्रबंध समिति के गठन से आशा है कि वह कॉलेज को उच्च मापदंडों पर पहुंचाने में अपना बहुमूल्य समय देंगे।

इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार माहेश्वरी, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, कविता रानी आर्य, कैलाशपति अग्रवाल सदस्य मनोनीत हुए। अध्यक्षता चेयरमैन राजू गुप्ता ने व संचालन मास्टर अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में राकेश चौधरी, प्रमोद राठी, सुभाष कुमार, अनिल कुमार, नीरज बिंदल, पुनीत गुप्ता, सुमित शर्मा नितिन रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img