Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

10वीं में आर्यन-तनिष्का और 12वीं निखिल रहे टॉपर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणामों में हार्ईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के आर्यन मलिक और शिव हाईस्कूल मालैंडी की छात्रा तनिष्का ने संयुक्त रूप से 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप किया है।

वहीं इंटरमीडिएट में देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज के होनहार निखिल चौधरी ने 86.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप कर शामली व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

शनिवार को हाईस्कूल के घोषित परीक्षा परिणामों में सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्रा मानवी शर्मा ने 92.67 अंक प्राप्त किए। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र कार्तिक मलिक, देवी उमरा कौर बनत के छात्र आदित्य और सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्रा सताक्षी ने संयुक्त रूप से 91.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

उधर इंटरमीटिएट के घोषित परीक्षा परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रितिक कुमार और देवी उमरा कौर बनत की छात्रा आयुषी ने संयुक्त रूप से 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं लाला लाजपतराय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन की छात्रा सना गुल और बीडी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना की छात्रा सोनी ने संयुक्त रूप से 84.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालयों में पहुंचे छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जानकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img