Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

हाईस्कूल में जिला टॉप कर नमरा ने बढ़ाया देवबंद का मान

  • इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं: नमरा

    जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: प्रतीक्षा की घड़ियां समाप्त हुईं और यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। प्रदेश में सहारनपुर 24 वें स्थान पर है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 89.91 प्रतिशत है।

श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद की छात्रा नमरा ने 92.33 अंकों के साथ जिला टॉप किया है। वहीं एचडी सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज लोधीपुर के सूर्य प्रताप सिंह ने 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह केएमआईसी सरसावा की राधिका गुप्ता ने 91.1 7% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है। श्री अजीत एसएसवीएम इंटर कॉलेज अंबेटा पीर के मयंक कुमार ने 91.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन्हें भी तीसरे स्थान पर माना जा रहा है।

बता दें कि यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में जनपद में 35,128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 32,751 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 29,448 विद्यार्थी पास हुए हैं। देवबंद का परचम फिर फहराया है। यहां के श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज की छात्रा नमरा ने जिला टॉप कर देवबंद का नाम रोशन किया है। इस सफलता से नमरा के परिवार में खुशी का माहौल है। मजनूवाला रोड निवासी मोहम्मद इब्राहीम इंजीनियर की पुत्री नमरा ने 600 में से 554 अंकों के साथ 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। नमरा ने हिंदी में 93, इंगलिश में 95, मैथ्स में 89, साइंस में 87, सोशल साइंस में 92 और ड्राइंग में 98 अंक प्राप्त किए है।

नमरा के पिता गोरखपुर की एक शुगर मिल में इंजीनियर और माता हाउस वाइफ है। अपनी बेटी की सफलता से गदगद मां शबाना का कहना है कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही है।

नमरा का सपना है कि वह अपने पिता की तरह ही इंजीनियर बने और देश की सेवा करे। नमरा ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन पढ़े ही कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। बताया कि वह आठ घंटे पढ़ाई करती थी और समय मिलने पर कुछ समय के लिए टीवी भी देख लेती थी। नमरा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img