- यशवीर सिंह सहरावत को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: अखंड आर्यवत निमार्ण संघ की मासिक बैठक में यशवीर सिंह सहरावत को संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्हें मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्प दोहराया गया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
पीडब्लूडी के डाक बंगले पर संघ के प्रदेश महासचिव ने यशवीर सिंह सहरावत को जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि अखंड आर्यवत निमार्ण संघ का जनपद में विस्तार करने की आवश्यकता है जिससे संगठन मजबूत हो और अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह सहरावत ने जनपद में संघ का विस्तार करने व अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आश्वासन सदस्यों को दिया। इस मौके पर शिवकुमार शर्मा, लवी तोमर, ललित चौधरी, कुलदीप शर्मा, विनीत शर्मा, रवि गोस्वामी, प्रशांत आदि मौजूद रहे।

