Home Uttar Pradesh News Saharanpur टीकाकरण बढ़ाने के लिए सर्वे में जुटीं आशा कार्यकर्ता

टीकाकरण बढ़ाने के लिए सर्वे में जुटीं आशा कार्यकर्ता

0
टीकाकरण बढ़ाने के लिए सर्वे में जुटीं आशा कार्यकर्ता
  • 2000 आशा कार्यकर्ता 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का कर रहीं सर्वे

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जिले में कोविड टीकाकरण को बढ़ाने के लिए आशा कार्यकतार्ओं द्वारा सर्वे कार्य शुरू किया गया है। सर्वे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का हो रहा है, ताकि टीकाकरण से वंचित लोगों का टीकाकरण कराया जा सके।

कोरोना बचाव अभियान के नोडल अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुनील वर्मा ने बताया सर्वे का मुख्य उद्देश्य है कि यह पता चल सके कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कितने लोगों को अभी टीका लगना बाकी है। कितने लोगों को कोविड टीके की पहली तो कितने लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।

किन कारणों से अभी दूसरी डोज नहीं लगी है? किन कारणों से लोग कोविड का टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इन सभी बिन्दुओं पर सूचना एक साफ्टवेयर में फीड की जा सके, ताकि ड्यूलिस्ट तैयार हो जाए सके। इसी के साथ लोगों को यह भी बताएं कि सभी लोग टीकाकरण कराने के लिए में आगे आएं।

उन्होंने बताया जल्द ही अब विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों व विभिन्न कार्यालयों पर भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए दूर न जाना पड़े। टीकाकरण के लिए सभी को मान्य पहचान पत्र साथ लाना होगा।

डीसीपीएम ने बताया-इस सर्वे में कुल 2000 आशा कार्यकतार्ओं को लगाया गया है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड का टीका लगवाना है। उन्होंने बताया सभी आशा कार्यकतार्ओं को निर्देशित किया गया है कि वह घर-घर जाकर सर्वे करें, तथा सही सही सूचना संकलित करके साफ्टवेयर पर फीड करें ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जा सके।

सर्वे के दौरान जन समुदाय को यह भी संदेश देंगी आशा कार्यकर्ता

-मास्क का प्रयोग करें।
-सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहे
-बार-बार साबुन पानी से हाथ धोएं।
-भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
-कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
-दो-गज की दूरी बनाकर रहें।
-खांसते-छींकते समय नाक और मुँह को ढकें ।
-कोरोना के लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
कोविड का टीका जरूर लगवाएं।