Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

एशियन गेम्स 2023: भारत ने अलग-अलग खेलों में पदक जीतकर लहराया परचम, पांच मेडल जीते

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को एशियन गेम्स में भारत ने पांच पदक जीत लिए हैं। बता दें ​कि चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत ने अलग-अलग खेलों में पदक जीतकर परचम लहराया, शूटिंग में पहला सिल्वर मेडल जीतकर अपना खाता खोला। वहीं, भारत की महिला क्रिकेट टीम भी कम से कम रजत पदक पक्का कर चुकी है।

https://x.com/ani_digital/status/1705803978737389595?s=20

एयर राइफल महिला टीम ने जीता कांस्य

शूटर रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने हांगझू में शूटिंग में रजत पदक हासिल किया है।

https://x.com/ANI/status/1705777411097522639?s=20

नौकायन में मिला कांस्य पदक

एशियाई खेलों में भारत को तीसरा पदक मिल चुका है। नौकायन में बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

https://x.com/ANI/status/1705800949053423929?s=20

पुरुष हॉकी टीम की बड़ी जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान के खिलाफ 16-0 के विशाल अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। भारत के लिए मनप्रीत, ललित और वरुण ने हैट्रिक लगाई।

लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक

भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

https://x.com/ani_digital/status/1705783007334834517?s=20

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img