Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

1600 मीटर की दौड़ में आसिफ और 800 मीटर में शाकिर प्रथम

  • जमीयत यूथ क्लब द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: जमीयत यूथ क्लब के द्वारा एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में असिफ खुरगान प्रथम, बसंत मलकपुर द्वितीय व शाहरुख खुरगान तृतीय रहे। रविवार को जमीयत यूथ क्लब की ओर से गांव इस्सोपुर खुरगान में एक दिवसीय मौलाना इकबाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान 1600 मीटर व 800 मीटर के दौड़ ट्रैक बनाए गए। 1600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान मोहम्मद आसिफ खुरगान, द्वितीय स्थान बसंत मलकपुर व तृतीय स्थान शाहरुख खुरगान ने प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान शाकिर खुरगान, द्वितीय स्थान मुजकिर गन्दराऊ व तृतीय स्थान शोएब खुरगान ने हासिल किया। वहीं विजेता युवाओं को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

जमीयत यूथ क्लब के कन्वीनर मोहम्मद वासिल अल हुसैनी ने बताया कि जमीयत यूथ क्लब की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रोग्राम जनपद की तीनों तहसीलों में कराए जा रहें हैं। जिनका अंतिम और फाइनल मुकाबला आगामी 26 जनवरी में गढ़ी दौलत मदरसे में होगा।

इस दौरान जो युवा तीनों तहसीलों में मुकाबलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे। उनको फाइनल मुकाबले में खिलाया जाएगा। इस दौरान मौलाना मोहम्मद नाजिम, मौलाना मोहम्मद शराफत, मौलाना मोहम्मद जाबिर, मौलाना मुस्तफा, मौलाना मोहम्मद वासिफ, स्काउट मास्टर मौलाना इरफान, परवेज सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img