Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

एएसपी कैंट ने खुद मारा छापा, चरस, अफीम, गांजा बरामद के साथ पांच पकड़े

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने लालकुर्ती में छापा मारते हुए भारी मात्रा में अफीम चरस और गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बरामद माल की कीमत लाखों रुपये की आंकी है। मौके से पांच आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं।

सीओ कैंट एएसपी डा. ईरज राजा ने थाना लालकुर्ती पुलिस के साथ गोविंद प्लाजा स्थित एक भांग की दुकान में छापा मारा। छापे के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर लालकुर्ती बड़ा बाजार स्थित मूलचन्द के मकान में छापा मारा।

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मकान के एक कमरे में रखा भारी मात्रा में अफीम, गांजा, चरस बरामद किया है। एएसपी डा. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र से शहर के अलग-अलग स्थानों से नशे का सामान सप्लाई होता है।

13 14

सूचना के बाद एक मकान में छापा मारकर लाखों रुपये की कीमत का नशे का माल बरामद किया है। पकड़े गये तीन आरोपी रतन, जुगल, राजकुमार हैं। इनके दो साथी सतेंद्र और राजू चौहान है। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वे तो नौकर हैं। असली सौदागर तो सतेन्द्र और राजू चौहान हैं।

एएसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी शहर के अलग-अलग स्थानों पर चरस अफीम सप्लाई करते थे। स्कूली बच्चों को भी ये नशे का सामान सप्लाई यहीं से करते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि उनके पास से हर उम्र के लोग नशे का सामान खरीदने आते थे।

स्कूल और कालेज के छात्रों को भी यहीं से ड्रग की सप्लाई होती थी। ये पूरा नेटवर्क स्थानीय पुलिस के सरंक्षण में पहले से चला आ रहा था। एएसपी के पहल करने पर ड्रग माफिया के जाल का पता चल पाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img