Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सहायक श्रमायुक्त ने बाल श्रम पर किए दुकानदारों के चालान

  • गढ़ीपुख्ता में बुधवार को साप्ताहिक बंदी के पालन के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त ने कस्बा गढ़ीपुख्ता के बाजारों में बाल श्रम होने की सूचना पर छापेमारी की। उन्होंने बच्चों से काम कराए जाने पर दुकानदारों को कडी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके अलावा उन्होंने बुधवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी लागू रखने की भी हिदायत दी।

मंगलवार को श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बे के बाजारों में अभियान चलाते हुए छापेमारी की। इस दौरान कुछ दुकानों पर बाल श्रम होते पाया गया जिसके चलते टीम ने संबंधित दुकानदारों के चालान काटे हैं साथ ही आगामी समय में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि बच्चों से काम कराना कानूनी अपराध है और इसमें 70 हजार जुर्माया या तीन माह की सजा तक का प्रावधान है। श्रम विभाग की टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हडकंप मचा रहा।

वहीं दूसरी ओर कई व्यापारियों ने असिस्टेंट कमिश्नर से मिलकर बताया कि डीएम के निर्देश पर कस्बे में बुधवार को साप्ताहिक बंदी लागू है लेकिन कुछ व्यापारी बंदी के दौरान भी अपनी दुकानें खुली रखते हैं। संतोष कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि गढ़ीपुख्ता में बुधवार को ही साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी और यदि किसी ने भी बंदी का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ईओ अंशुमान सिंह ने भी बताया कि सहायक श्रमायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे में बुधवार को ही साप्ताहिक बंदी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img