Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। हत्या किसने की यह अभी पता नहीं चला है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बनकर आए थे।

अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे। पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने शहर के चकिया, कसारी मसारी और पीपल गांव इलाके में छापेमारी की थी। अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था। इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img