Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बदमाश को पकड़ने आई मोदीनगर पुलिस पर हमला

  • मौके से पुलिस ने दो लोगों को घेरकर पकड़ा
  • कोतवाली मोदीनगर पुलिस से हाथापाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर गार्डन साठ फीटा रोड पर चोरी की वारदात के अभिुयक्त को पकड़ने आई मोदीनगर कोतवाली पुलिस की टीम को भीड़ ने घेर लिया। लोगों ने दरोगा और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। सूचना के बाद थाना लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ा। मोदीनगर पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर माल बरामद करके साथ ले गई।

लिसाड़ी गेट पुलिस ने मौके से दो लोगों को पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसपी देहात गाजियाबाद डा. ईरज राजा के आदेशानुसार मोदीनगर कोतवाली थाना पुलिस चोरी के एक मुकदमे जाकिर कालोनी निवासी असलम को गिरफ्तार करने रात आठ बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर गार्डन साठ फ ीटा रोड पर पहुÞंची। पुलिस टीम में तीन पुलिसकर्मी सादी वर्दी में और एक दारोगा वर्दी में थे।

पुलिस को सूचना मिली कि असलम समर गार्डन साठ फीटा रोड स्थित एक घर में है। मोदीनगर पुलिस ने उक्त मकान पर दबिश के लिए पहुंची तो वहां भीड़ जमा हो गई। मोदीनगर पुलिस असलम को पकड़कर ले जाने लगी तो भीड़ ने घेर लिया। भीड़ ने असलम को छुड़ाने का प्रयास कर पुलिस से हाथापाई कर दी। पुलिस टीम पर हमला करने की सूचना लिसाड़ी गेट पुलिस को मिली तो वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ा।

मोदीनगर पुलिस चोरी के मुल्जिम को पकड़कर ले गई। असलम के पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। लिसाड़ी गेट पुलिस ने मौके से अनीस मलिक और नूर मौहम्मद निवासी समर गार्डन को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि दोनों अभियुक्त पुलिस के साथ हाथापाई कर मुल्जिम को छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img