Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

स्लोगन-पोस्टरों के जरिए किया मतदान के प्रति जागरुक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के वीवी पीजी कालेज में आगामी 25 जनवरी पर राष्टीय मतदाता दिवस को लेकर एक स्लोगन, पोस्टर और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया।

मंगलवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में आगामी 25 जनवरी पर राष्टीय मतदाता को लेकर एक स्लोगन, पोस्टर और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डा़ मंजू मगन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी है।

कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि जो छात्र-छात्राऐं जनवरी 2021 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है वो अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाये। इसके लिए सभी को प्रेरित करे। गिरीशनारायण यादव ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान कोरोना वैक्सीन के प्रति भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान गायन प्रतियोगिता में आरती, पंकज व शुगर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में मुज्जमिल, नेहा व आरती प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता में रिया सैनी, नाजरीन व शीबा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में अनुष्का गर्ग, मेघा व आरती प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डा़ नीना छोकरा, डा़ प्रताप कुमार, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img