Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

पशु क्रूरता एवं संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लल्लू सिंह के निर्देश के क्रम में विकास भवन बलरामपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के माध्यम से पशु क्रूरता एवं संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विमल प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार बलरामपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से पशु क्रूरता एवं संरक्षण विषय पर पशुओं का पालन करने, उनकी देखभाल करने, उनको किसी प्रकार से तकलीफ नहीं देने तथा उनकी रक्षा करने हेतु लोगांे को जागरूक किया गया।

शिविर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा पशुओं के संरक्षण, भरण-पोषण, रहन-सहन, उपचार एवं उनके क्रय-विक्रय के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी समदर्शी सरोज व अन्य पशु चिकित्साधिकारी, विकास भवन एवं न्यायालय के कर्मचारीगण एवं पशु पालक उपस्थित हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img