Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

गणतंत्र दिवस पर गोमती नदी रिवर फ्रन्ट पहुंचे अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव गोमती रिवर फ्रन्ट की दुर्दशा और गोमती नदी की गन्दगी को देखकर दुःखी हो गये। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने गोमती रिवर फ्रन्ट बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार में गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवर फ्रन्ट बनाया गया था। नदियों को साफ रखने का यही तरीका था जिस तरह से समाजवादी सरकार ने शुरू किया था। गोमती रिवर फ्रन्ट गुजरात के साबरमती नदी पर बनाए गए रिवर फ्रन्ट की तुलना में बेहतर बना था इसी से चिढकर भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया।

गोमती रिवर फ्रन्ट पर नदी में लगाएं गयी लाइटें बंद हो गयी। अब यहां हरियाली के बजाए सूखे पौधे हैं। रंग बिरंगे फूलों का आकर्षण खत्म हो गया है। हालांकि समाजवादी सरकार में लगाए गए बच्चों के झूले अभी मजबूत और सुरक्षित है। जबकि यहां न कोई देखरेख है और नहीं रखरखाव है। अब यहां पुरानी रंगीन दृश्यावली के केवल अवशेष जिंदा है। भाजपा सरकार की उपेक्षा से खूबसूरत, सुन्दर रिवर फ्रन्ट अब खंडहर होता जा रहा है। किसी तरह योग केंद्र और औषधि पार्क दुर्दशा के बाद भी जीवित है।

भाजपा ने उ0प्र0 की जनता से खुशियों के ये फव्वारे और फव्वारो के संग संगत करता संगीत छीनकर क्या पाया? समाजवादी सरकार के विकासशील कार्यो का विरोध करते भाजपा उ0प्र0 की जनता की खुशियों की भी विरोधी हो गई है। समाजवादी सरकार में गोमती रिवर फ्रन्ट पर भारत का जो सबसे बड़ा फाउन्टेन लगाना था भाजपा राज में फव्वारा कंटेनर में हैं वह बंद पड़ा है। इसकी जांच होनी चाहिए।

अखिलेश यादव के रिवर फ्रन्ट पहुंचने पर वहां स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहें बच्चे उत्साहित हो गये। अखिलेश ने भी वहां बैट पकड़ लिया और उनके खेल में शामिल हो गए। गोमती नदी के तट पर इतना विस्तृत खेल का मैदान कहीं और नही है। इसका उद्घाटन अखिलेश यादव ने ही किया था। इसकी सीढ़ियों पर सैकड़ों लोग बैठ सकते थे। अखिलेश यादव ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने यहां चाय भी पी।

यादव से नौजवानों ने बताया कि भाजपा राज में पार्को में गड्ढे हो गये हैं और रिवर फ्रन्ट उजड़ गया है। अब यहां आने से खुशी नहीं मिलती है। इसकी सुन्दरता को मिटाया जा रहा है। बच्चों ने कहा कि जब भाजपा सरकार जायेगी और आपके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तभी सुधार होगा।

अखिलेश यादव को अचानक अपने बीच पाने पर बच्चों और नौजवानों के चेहरों पर रौनक आ गयी। सभी उत्साह से भर गए। एनसीसी के बच्चों ने अखिलेश जी का अभिवादन किया। तमाम बच्चां ने अखिलेश भैया जिन्दाबाद के नारे लगाए। अखिलेश यादव ने मौजूद एनसीसी की छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया। उपस्थित सैकड़ो लोगों ने अखिलेश यादव का अभिनंदन किया और उनके साथ फोटो भी खिचवाई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img