Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

“कोई मतदाता न छूटे” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: बीएसएम (पीजी ) काॅलेज में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत, स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाॅ सुनीता कुमारी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को ” कोई मतदाता न छूटे ” विषय पर जागरुक किया। नोडल अधिकारी ने यह बताया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों को प्रेरित करने तथा अपने अपने गांव, शहर के लोगों को जागरुक मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना होगा , तथा साथ ही मतदान के लिए बूथ पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना होगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डाॅ गौतमवीर ने बताया कि मतदाता शिक्षा मतदाता जागरुकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाताओं की जानकारी बढाने का सशक्त माध्यम है। कॉलेज के निदेशक रजनीश शर्मा ने कहा कि इसमें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है, यह निश्चित रूप से शत प्रतिशत मतदान कराने में कारगर सिद्ध होगा।

इस कार्यक्रम में अंजलि, नेहा, शादाब, अनीता, अनु आदि लगभग 18 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ अभय, नवजोत, प्रवीण, विकास, एवं महेंद्र आदि ने अपना योगदान दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img