Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखायी

  • कलक्ट्रेट परिसर से डीएम ने वाहन को रवाना किया, किसानों से अवशेष न जलाने की अपील

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट परिसर से बुधवार को डीएम ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करेगा और यदि कोई जलाता मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलक्ट्रेट परिसर से बुधवार को डीएम शकुंतला गौतम ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों को फसल के अवशेष न जलाने की अपील कर रही है, क्योंकि इससे प्रदूषण फैलता है और काफी नुकसान भी पहुंचता है।

इसलिए जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को फसल अवशेष से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देगा। साथ ही उनको बताएगा कि यदि कोई फसल अवशेष जलाता मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा फसल अवशेष प्रबंधन उपाय अपनाओ खेत और पर्यावरण को नुकसान होने से बचाएं फसल अवशेष जलाना अपराध है। इसलिए किसान इसको जलाने से बचे। इस मौके पर उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

किसान गन्ने की पत्ती, पराली ना जलाएं: एडीएम

कलक्ट्रेट में एडीएम अमित कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में किसान अपने खेतों में गन्ने की पत्ती ना जलाएं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि एनसीसी स्काउट गाइड के छात्रों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए, जिससे कि किसानों के हित में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो सकें और जनपद में प्रदूषण ना हो सकें।

उन्होंने कहा गन्ना समिति ग्राम पंचायत में सहकारी समिति पर उपलब्ध कृषि यंत्रों को कृषकों को उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि किसान गन्ने की पत्ती जलाने के लिए मजबूर ना हो। गन्ने की पत्ती जलाए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा किसान के हित के लिए अधिक से अधिक कृषको को जागरूक किया जाए प्रचार वाहन चलाए जाएं जिससे कि किसान जागरूक हो सके और जनपद में प्रदूषण ना हो सकें। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, एआर कोआपरेटिव देवेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img