Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

प्रतापगढ़ जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए आयुष मंत्री

  • पत्रकार गंगेश मिश्रा के आवास पर की शिष्टाचार भेंट

जनवाणी ब्यूरो |

प्रतापगढ़: आयुष मंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्रा दयालु जनपद प्रतापगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकार इं. गंगेश मिश्रा के प्रतापगढ़ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट भी की। साथ वहां पर मौजूद लोगों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसी क्रम में आयुष मंत्री और साथ में इं. गंगेश मिश्रा द्वारा एंजिल्स इंटर कॉलेज में रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया गया और विद्यालय के टॉप 10 बच्चों को मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस दौरान ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

मंत्री द्वारा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की गई और विद्यालय की प्रबंधक/प्रधानाचार्य डॉ. शाहिदा और विद्यालय की मैनेजर जीनत को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गंगेश मिश्रा द्वारा भी बच्चों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की प्रबंधक द्वारा आयुष मंत्री आभार व्यक्त किया।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

एक अन्य कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने प्रतापगढ़ के प्रेस क्लब के अध्यक्ष आदित्य मिश्रा और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। दीप जलाकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई जिसमें जिला अधिकारी प्रतापगढ़, विधायकगण, भाजपा के पदाधिकारी और सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे। प्रेस क्लब के कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के कुशल नेतृत्व में तीनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img