जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बिजनौर मेरठ हाईवे स्थित भगवंत गु्रप आफ इंस्टीटयूशनस में नर्सिंग एवं फार्मेसी विभाग के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से आने वाले वर्ल्ड हॉर्ट डे के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की कॉर्डिनेटर मिस उर्वशी ने बताया कि इसकी थीम कार्डियोवस्कूलर हेल्थ फॉर एवरीवन थी। प्र्रतियोगिता के अंत में जीएनएम तृतीय ईयर की आयुषी एवं काजल को प्रथम रहे।

