जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के घोषित परिणाम में कृष्णा कॉलेज आफ लॉ के छात्र/छात्राओं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा आयुषी राजपूत ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अरीशा गुलजार ने 71.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा प्रमोद 70.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय परिवार इन सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं। कृष्णा कॉलेज के प्राचार्य डा. परवेज अहमद खां ने सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कृष्णा कॉलेज का परिणाम सदैव ही अत्युत्त्म रहा है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

