- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं शुरू
- परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन हुआ
शामली ब्यूरो |
शामली: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की स्नातक- परास्रातक की मुख्य परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। जनपद में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी मास्क लगाकर परीक्षा में शामिल हुए। वहीं परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही गेट पर हैंड सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी गई।
मंगलवार को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाली में स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं शुरू हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों पर पूरी एहतियात बरती गई। वीवी पीजी कॉलेज की प्रचार्या डा़ मंजू मगन ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बीए प्रथम वर्ष की क्वालिफाइंंग की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 825 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 11 बजे से एक बजे तक बीए व बीकॉम का क्वालिफइंग का पेपर हुआ जिसमें 872 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 20 अनुपस्थित रहे। जबकि तृतीय पाली शाम तीन बजे से 5 बजे तक बीए व बी कॉम के परीक्षार्थियों ने क्वालिफाइंग की परीक्षा दी। प्राचार्या डा. मंजू मगन ने बताया कि बीए व बीकॉम की परीक्षा में परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के स्थान पर ओएमआर शीट दी गई थी। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय 100 प्रश्न थे, जिनमें सभी को हल करना था।

