Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

निकिता तोमर हत्याकांड पर बोले बाबा रामदेव, हत्यारों को चौराहे पर फांसी देनी चाहिए

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि फरीदाबाद की बेटी निकिता के हत्यारों को चौराहे पर सरेआम फांसी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की हत्याएं बेहद शर्मनाक और दरिंदगी की पराकाष्ठा है। देश में कठोर कानून बनना चाहिए, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी मां-बेटी की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकें।

भूपतवाला स्थित हरिहर कन्हैया कृपा धाम आश्रम के लोकार्पण समारोह में पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के विरोध में मौलवी, मौलानाओं और जिम्मेदार लोगों को आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की घटना शर्मनाक और भारत माता के माथे पर कलंक है।

बिहार चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि चुनाव को लेकर राजनीति में व्यक्तिगत आरोपों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपनी नीयत, नीतियां नेतृत्व, सिद्धांत और आदर्शों के साथ देश के लिए उनका क्या सहयोग है और भविष्य में क्या होगा इसकी बात करना चाहिए। ओछी बात नहीं करनी चाहिए।

सांसद साध्वी प्रज्ञा के महाराष्ट्र सरकार पर भगवा आतंकवाद के नाम पर मानसिक उत्पीड़न करने के बयान पर बाबा रामदेव ने कहा कि भगवा का संबंध कभी न आतंकवाद से था न है और न कभी होगा। हिंदू धर्म या भगवा पर कोई भी आतंकवाद का कलंक लगाएगा तो वह मुंह की खाएगा।

बाबा रामदेव ने कहा कि इस्लाम को बदनाम करने के लिए पूरी दुनिया में कुछ कट्टरवादी संगठित हो रहे हैं। इस्लाम के बड़े लोगों को इनको रोकना होगा। इस्लाम को खतरा किसी दूसरे मजहब से नहीं बल्कि आतंकवादी सोच वालों से है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img