Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

पोषण पंचायत में 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: पोषण अभियान के अंतर्गत 27 सितंबर को छुटमलपुर सहारनपुर पंचायत घर प्रांगण में पोषण पंचायत हुई। इसमें मुख्य अतिथि विकास खंड प्रमुख मुजफ्फराबाद राखी पुंडीर के प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, पूर्व विकासखंड प्रमुख मूलकी राज, राजकुमार शर्मा, अमित चौहान, सुशील आदि उपस्थित रहे।

पोषण पंचायत में ग्राम प्रधान और विकासखंड की समस्त कार्यकत्रियों उपस्थित रहे। कार्यकत्रियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर खूबसूरत स्टॉल लगाया गया था जिसमें कन्वर्जेंस विभाग का स्टाल, पोषण वाटिका का स्टॉल ,रेसिपी प्रतियोगिता का स्टॉल ,पोस्टर प्रतियोगिता का स्टॉल,प्री प्राइमरी एजुकेशन का स्टॉल लगाया गया था।

पोषण पंचायत में मुख्य अतिथियों द्वारा 12 गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई और साक्षी नाम की बालिका का अन्नप्राशन भी किया गया। मुख्य अतिथियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा 60 कार्यकत्रियों को सम्मान पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

गोद भराई की रस्म क्रमश: रुखसाना बेगम, श्रुति, साधना, ममता, रेखा, सुशीला इत्यादि महिलाओं की गई। मंच का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा चौधरी द्वारा किया गया। आईसीडीएस कर्मियों द्वारा टीम वर्क के साथ बहुत सुंदर कार्य किया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img