जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद आहवान पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बडौत मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के सामने जाम लगाया।

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट कल्याण सिंह व इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान शिवनारायण, गगन धामा, राकेश कुमार, कमल, मास्टर रामश्रोता, सुंदर सिंह, हरेंद्र सिंह, कालू, सागर, सूरज, भगत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद

