Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: अनियंत्रित कंटेनर अंडरपास से नीचे गिरा, चालक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव सिगौली तगा और गांव गौना के समीप अंडरपास के बीच एक कंटेनर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया जिसमें चालक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।

बदायूं जनपद के गांव शाहपुर ताहिरपुर खेड़ा निवासी चालक सलमान पुत्र जकी मुहम्मद कंटेनर लेकर ईपीए से दुहाई से हरियाणा की ओर जा रहा था। जब वह शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे सिंगौली तगा और गौना गांव के अंडरपास के बीच पहुंचा तो कंटेनर अनियंत्रित होकर ईपीए से नीचे आ गिरा जिसके केबिन में सलमान दब गया।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चांदीनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन मांगकर चालक को मृत अवस्था में केबिन से बाहर निकाला।आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान 30 वर्षीय सलमान पुत्र जकी मुहम्मद शाहपुर ताहिरपुर खेड़ा जनपद बदायूं की गयी। पुलिस ने गाड़ी मालिक और उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img