Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

भाकियू भानू ने कृषि बिलों को वापस लेने सहित कई बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा

  • मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने तहसील में हूई मासिक पंचायत में कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो भाकियू भानू आंदोलन के लिए मजबूर होगा। मासिक पंचायत में कई मुद्दे उठाए।
शुक्रवार को तहसील में पहुंचे भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में जिन मांगों को रखा गया है उनमें तीनों कृषि बिलो को वापस लेने, बिजली दरों को अविलंब वापस लेने, गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली को रोकने, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, नलकूपों के लिए रात में बिजली दिए जाने, जेसीबी मशीनों द्वारा रात्रि में हो रहे अवैध खनन को रोकने, हाईवे मार्ग पर ओवरलोड दौड़ रहे खनन वाहनों पर अंकुश लगाने, काली मंदिर सेखैरूल्लापुर उर्फ शाहपुर तक नदी के किनारे तटबंध बनाने की मांग की गई है।

मासिक पंचायत की अध्यक्षता चौधरी अनिल कुमार ने की। इसके बाद एक ज्ञापन तहसीलदार राधे श्याम शर्मा को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में राजेंद सिंह, दीपक सैनी, लोकेंद्र सिंह ,सिमरन कौर, दुष्यंत ठाकुर, कपिल ठाकुर, रामपाल सिंह राठी, दिनेश, अंकित मलिक, नरेश प्रधान, वीरभान आदि मौजूद रहे। संचालन बाबूराम भारती ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img